सिरोही। माधव विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा 9 से 10 अप्रैल तक दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय “सतत खेल और शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र: समावेशन, सुगमता और तकनीकी नवाचार में प्रगति” रखा गया है। इस आयोजन में देशभर से कुल 78 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें पीएच.डी. शोधार्थी, सहायक प्रोफेसर एवं प्रोफेसर स्तर के शिक्षाविद शामिल रहे।

दीप प्रज्वलन और मुख्य अतिथियों का स्वागत

सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआईटीई गांधीनगर, गुजरात के वाइस चांसलर डॉ. मुकेश पटेल रहे तथा अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चैयरमेन डॉ राजकुमार ने की। इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रो प्रेसिडेंट डॉ. सुशील भार्गव, रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत, प्रॉक्टर डॉ. आदेश पाल, होम्योपैथी निदेशक डॉ. भारती देसाई, शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. अवधेश आढ़ा और मानविकी संकाय अधिष्ठाता डॉ. महेंद्र सिंह परमार विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह एवं संबोधन

स्वागत भाषण निदेशक डॉ भरत चौधरी व धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ. विष्णु चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मेलन के दौरान खेल और शिक्षा के क्षेत्र में समावेशन, सुगमता, तकनीकी नवाचार और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

ज्ञानवर्धन और नवाचार का साझा मंच

"यह आयोजन शोधार्थियों, शिक्षकों और विशेषज्ञों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक मंच साबित हो रहा है।" शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन के माध्यम से खेल और शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास किया गया है।

Dineshkumar Bohra, Sirohi

Dineshkumar Bohra, Sirohi

नाम: दिनेश बोहरा

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें

परिचय एवं अनुभव

दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:

  • फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
  • प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर (M.A.)

Next Story