सिरोही। माधव विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु आयोजित “दिव्यारंभ” फ्रेशर्स पार्टी 2026 कार्यक्रम बुधवार को अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। टीवीटीसीसी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने नए विद्यार्थियों को एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन की झलक

“परंपरा–प्रतिष्ठा–अनुशासन” थीम पर आधारित इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और अनुशासन के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्वागत संबोधन एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने समां बांध दिया। पौराणिक थीम पर आधारित विशेष प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया।

अतिथियों का उद्बोधन और मार्गदर्शन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चैयरमेन डॉ. राजकुमार उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि "विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण का मंच है।" उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने तथा जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रेसिडेंट डॉ राजीव माथुर, प्रो प्रेसिडेंट डॉ. सुशील भार्गव, रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत, होम्योपैथिक विभाग व टीवीटीसीसी की निदेशक तथा टीपीसी की मुख्य समन्वयक डॉ. भारती देसाई व टीवीटीसीसी के प्रमुख महेंद्र सिंह गुर्जर उपस्थित रहे।

होम्योपैथिक विभाग व टीवीटीसीसी की निदेशक तथा टीपीसी की मुख्य समन्वयक डॉ. भारती देसाई ने अपने संबोधन में कहा कि "दिव्यारंभ केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव का सशक्त माध्यम है।" उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नई ऊर्जा के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया।

पुरस्कार वितरण और विजेताओं की घोषणा

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मिस्टर फ्रेशर छात्र का खिताब अमर यादव (बी.एससी. नर्सिंग) को शकुनि चरित्र के लिए तथा मिस फ्रेशर छात्रा का खिताब अलीशा (बीएचएमएस) को द्रौपदी चरित्र के लिए प्रदान किया गया। मिस ब्यूटीफुल का खिताब पुष्पा (बीएचएमएस) को रुक्मणी चरित्र तथा मिस्टर हैंडसम का खिताब प्रफुल (बीएमएलटी) को दुर्योधन चरित्र के लिए दिया गया। श्रेष्ठ वेशभूषा (पुरुष) में हिंद (बीएचएमएस) को कृष्ण चरित्र रूप में तथा श्रेष्ठ वेशभूषा (महिला) में नतिशा (फिजियोथेरेपी) को कुंती चरित्र रूप में सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक और कलात्मक प्रस्तुतियां

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य में सपना एवं तनिषा विजेता रहीं, जबकि समूह नृत्य में बीएचएमएस छात्राओं के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य में विधि संकाय की रवीना और निकिता विजेता रहीं। गायन प्रतियोगिता में जयेश, धवलसिंह झाला एवं तनिषा विजेता रहे। नाट्य प्रस्तुति में बीएचएमएस द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नरसिम्हा अभिनय को प्रथम स्थान मिला। तलवारबाजी प्रतियोगिता में अंकिता (बीएचएमएस) विजेता रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सफल आयोजन में टीम की भूमिका

होम्योपैथिक विभाग व टीवीटीसीसी की निदेशक तथा टीपीसी की मुख्य समन्वयक डॉ. भारती देसाई के निर्देशन में टीवीटीसीसी टीम प्रमुख महेंद्र सिंह गुर्जर, टीवीटीसीसी के अध्यक्ष शुभांशु व वर्ली पांचाल, महासचिव धवलसिंह जाला, कार्यक्रम समन्वयक विश्वास वर्सानी, सजावट प्रमुख महक चौहान, वित्त प्रमुख साक्षी देसाई, संचालन प्रमुख भगवती पटेल, तकनीकी प्रमुख कृष ठक्कर, आतिथ्य प्रमुख शगुफ्ता, प्रायोजन एवं जनसंपर्क प्रमुख वरुण पुरोहित व अनुशासन एवं स्वयंसेवक प्रमुख विक्रम गोयल सहित सभी टीम सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, सदस्य, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में उल्लास का माहौल बना रहा। “दिव्यारंभ” ने नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिवार से जोड़ते हुए उनकी नई शैक्षणिक यात्रा की शानदार शुरुआत कराई।

Dineshkumar Bohra, Sirohi

Dineshkumar Bohra, Sirohi

नाम: दिनेश बोहरा

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें

परिचय एवं अनुभव

दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:

  • फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
  • प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर (M.A.)

Next Story