सिरोही: माधव विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स 2026 'दिव्यारंभ' का भव्य आयोजन
टीवीटीसीसी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम परंपरा-प्रतिष्ठा-अनुशासन रखी गई है, जिसमें भारतीय पौराणिक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

सिरोही के माधव विश्वविद्यालय में आयोजित 'दिव्यारंभ' फ्रेशर्स 2026 कार्यक्रम के दौरान तैयारियों का जायजा लेतीं डॉ. भारती देसाई और टीवीटीसीसी की आयोजन समिति।
सिरोही। माधव विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु “दिव्यारंभ” फ्रेशर्स 2026 का भव्य आयोजन आज बुधवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम टीवीटीसीसी के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है और नए विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।
परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन की थीम
कार्यक्रम की थीम “परंपरा–प्रतिष्ठा–अनुशासन” रखी गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और अनुशासन के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्वागत संबोधन और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि नए विद्यार्थी विश्वविद्यालय के माहौल से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें।
डॉ. भारती देसाई का संबोधन
होम्योपैथिक विभाग व टीवीटीसीसी की निदेशक तथा टीपीसी की मुख्य समन्वयक डॉ. भारती देसाई ने बताया कि "“दिव्यारंभ” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें एक सकारात्मक, प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करना है।" उन्होंने कहा कि इस आयोजन में भारतीय पौराणिक थीम पर आधारित विशेष प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी, जो विद्यार्थियों को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने का भी अवसर होगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे और नई ऊर्जा के साथ शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत करेंगे।
आयोजन समिति और तैयारियाँ
होम्योपैथिक विभाग व टीवीटीसीसी की निदेशक तथा टीपीसी की मुख्य समन्वयक डॉ. भारती देसाई के निर्देशन में टीवीटीसीसी प्रमुख महेंद्र सिंह गुर्जर, टीवीटीसीसी के अध्यक्ष शुभांशु व वर्ली पांचाल, महासचिव धवलसिंह जाला, कार्यक्रम समन्वयक विश्वास वर्सानी, सजावट प्रमुख महक चौहान, वित्त प्रमुख साक्षी देसाई, संचालन प्रमुख भगवती पटेल, तकनीकी प्रमुख कृष ठक्कर, आतिथ्य प्रमुख शगुफ्ता, प्रायोजन एवं जनसंपर्क प्रमुख वरुण पुरोहित व अनुशासन एवं स्वयंसेवक प्रमुख विक्रम गोयल सहित टीम सदस्यों ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारियाँ पूर्ण कर ली है। कार्यक्रम को लेकर सभी छात्र छात्राओं में भारी उत्साह बना हुआ है।

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
