सिरोही। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में माधव विश्वविद्यालय की व्याख्याता आयुषी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओरल प्रस्तुति श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने शैक्षणिक क्षेत्र में संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है।

आयुषी सिंह ने यह उपलब्धि अपोलो कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में प्राप्त की, जो 5 से 6 फरवरी तक आयोजित हुआ। सम्मेलन का विषय “बायोटेक-सक्षम फार्मेसी: आणविक विज्ञान और उपचारात्मक नवाचार का एकीकरण” रहा, जिसमें देशभर के विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया।

उन्होंने “एम्पाग्लिफ्लोज़िन के मस्तिष्क पर प्रभाव का अध्ययन” विषय पर अपनी शोध प्रस्तुति दी, जिसे निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मेलन जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित था, जिसने कार्यक्रम को वैज्ञानिक और शोधपरक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाया।

सम्मेलन में माधव विश्वविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य डॉ. अंजलि गुप्ता, अजय कुमार सिंह और डॉ. अक्षत प्रसार ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई, वहीं कई विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने ज्ञान और अनुभव को समृद्ध किया।

इस उपलब्धि पर चेयरमैन डॉ. राजकुमार, चांसलर हिम्मत सिंह देवल, प्रेसिडेंट डॉ. राजीव माथुर, प्रो प्रेसिडेंट डॉ. सुशील भार्गव, रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत, होम्योपैथिक विभाग की निदेशक डॉ. भारती देसाई, फार्मेसी विभाग के अधिष्ठाता डॉ. अभिनव द्विवेदी तथा विभाग के अन्य सदस्यों ने आयुषी सिंह और उनकी टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता का प्रतीक है, बल्कि माधव विश्वविद्यालय के शोध एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के निरंतर प्रयासों को भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करती है।

Updated On
Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story