सिरोही। माधव विश्वविद्यालय के माधव होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वर्ल्ड होम्योपैथी सप्ताह 2026 के चौथे दिन, 9 अप्रैल को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने भाग लिया और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी ज्ञान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम और विजेता टीमें

प्रतियोगिता में टीम ए “केंट्स डिसिपल्स” ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस विजेता टीम में सना खान (चतुर्थ वर्ष), हिंद यादव (प्रथम वर्ष), रजत (द्वितीय वर्ष) और उजमा (तृतीय वर्ष) शामिल रहे। दूसरे स्थान पर शुभांशु (चतुर्थ वर्ष), लैना (चतुर्थ वर्ष), मोनिका (तृतीय वर्ष) और पुष्पा (प्रथम वर्ष) की टीम रही। तीसरे स्थान पर मोहसिन, शगुफ्ता, लव, अफ़शा खुशि, वर्ली, सजेदा, हीना, स्वेता और अलीशा की टीम ने स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल एवं आयोजन समिति

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में होम्योपैथिक विभाग की निदेशक डॉ. भारती देसाई, अधिष्ठाता डॉ. भानुप्रताप सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. अविजीत गिरी, डॉ. राघवेन्द्र सिंह और डॉ. मोहम्मद रफी शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. भानुजा सिंह जोधा, डॉ. राजश्री जांगिड़ और डॉ. मौनिका पटनिकोट्टा द्वारा किया गया।

निदेशक का संबोधन एवं समापन

निदेशक डॉ. भारती देसाई ने कहा कि "इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच को विकसित करने के साथ-साथ होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।" प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक साबित हुआ।

Dineshkumar Bohra, Sirohi

Dineshkumar Bohra, Sirohi

नाम: दिनेश बोहरा

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें

परिचय एवं अनुभव

दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:

  • फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
  • प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर (M.A.)

Next Story