माउंट आबू, 30 जून। पर्यटन नगरी माउंट आबू में लायंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ, जिसमें अजय बंसल ने क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली। वर्ष 2026-27 के लिए गठित इस ऊर्जावान कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में सेवा कार्यों की एक नई रूपरेखा तैयार की गई। समारोह के मुख्य अतिथि लायन दिलीप तोशनिवाल एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर लायन अविनाश शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष लायन अजय बंसल, सचिव आकाश गर्ग, कोषाध्यक्ष महेश टाक तथा समस्त संचालक मंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंच पर रीजन चेयरमैन लायन भगवान अग्रवाल एवं जोनल अध्यक्ष लायन सुनील आचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पूर्व अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा किए गए ऐतिहासिक सामाजिक कार्यों, ब्लड डोनेशन कैंप, स्वास्थ्य निवारण कैंप एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में की गई सेवाओं की मुक्त कंठ से सराहना की। अभिषेक अग्रवाल के कार्यकाल में क्लब की सर्व समावेशी व दूरदर्शी लीडरशिप का प्रमाण विशाल ऑर्थोपेडिक कैंप रहा, जिसमें 350 से अधिक लोगों की निशुल्क जांच की गई। रक्तदान के क्षेत्र में क्लब ने नए कीर्तिमान स्थापित किए, जहां दो ऐतिहासिक शिविरों में क्रमशः 325 और 222 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसके लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान एवं ब्लड बैंक आबू रोड ने क्लब को सम्मानित किया। अभिषेक अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित चार दिवसीय ब्लड टेस्ट कैंप का लाभ 380 लोगों ने उठाया।

क्लब के सेवा कार्यों में मानव सेवा एवं जीव दया को प्राथमिकता दी गई। अंध विद्यालय के बच्चों के लिए भोजन, वस्त्र, रजाई एवं गद्दों की जिम्मेदारी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अपनाया गया। साथ ही, आदिवासी हॉस्टल की बालिकाओं को राशन वितरण, जरूरतमंद बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग तथा मूक पशु-पक्षियों के लिए परिंदों व चारे-गुड़ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। क्लब ने शिक्षा, पर्यावरण एवं खेल के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पौष्टिक नाश्ता व स्वेटर वितरण, आदर्श विद्या मंदिर के बच्चों की फीस का वहन तथा कंप्यूटर कुर्सियां भेंट करना शामिल रहा। महिलाओं के आत्मरक्षा शिविर और वेटरंस जिला टेबल टेनिस कंपटीशन का सफल आयोजन भी पूर्व टीम की उपलब्धियों में दर्ज रहा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष के इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए रीजन कॉन्फ्रेंस में 6 एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा 6 प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए।

पूर्व अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने अपने संबोधन में सत्यपाल, प्रदीप अग्रवाल तथा टीम के अन्य सदस्यों के समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर नवनियुक्त अध्यक्ष लायन अजय बंसल ने आगामी कार्यकाल हेतु संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम सामाजिक कार्यों, पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लायंस क्लब द्वारा पूर्व में स्थापित सेवा के प्रतिमानों को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story