स्वरूपगंज के राहुल कुमार रावल को मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, इंटक महासंघ में संभाला युवा अध्यक्ष पद
सिरोही के स्वरूपगंज निवासी राहुल कुमार रावल ने नई दिल्ली में इंटक महासंघ के राजस्थान प्रदेश युवा अध्यक्ष पद की शपथ ली। समारोह में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें कार्यभार ग्रहण पत्र सौंपा गया।

तस्वीर में नई दिल्ली स्थित कार्यालय में इंटक महासंघ के राजस्थान प्रदेश युवा अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद राहुल रावल (बीच में) को कार्यभार ग्रहण पत्र सौंपते हुए पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
सिरोही जिले के स्वरूपगंज निवासी राहुल कुमार रावल को इंटक महासंघ में प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रावल ने नई दिल्ली स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान इंटक महासंघ के राजस्थान प्रदेश युवा अध्यक्ष पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में इंटक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जेसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेश गढ़िया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गांधी एवं राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन नवाब खान आजाद सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण के बाद राहुल रावल को कार्यभार ग्रहण पत्र एवं संगठन का प्रतीक चिह्न सौंपा गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल रावल ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे राजस्थान में युवाओं को संगठन से जोड़ने, संगठन को मजबूत करने तथा श्रमिकों के हितों एवं अधिकारों को प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
राहुल रावल को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से स्वरूपगंज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रावल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
