सिरोही दौरे पर गोवा CM प्रमोद सावंत, माउंट आबू ज्ञान सरोवर में करेंगे प्रवास
गोवा मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत सिरोही दौरे पर पहुंचेंगे, माउंट आबू ज्ञान सरोवर में रात्रि विश्राम और राजनीतिज्ञ सम्मेलन में होंगे शामिल।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे। वे शुक्रवार शाम 07.30 बजे माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान सरोवर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत 11 जुलाई, शनिवार को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ज्ञान सरोवर में आयोजित राजनीतिज्ञों के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।
सम्मेलन में भाग लेने के बाद वे दोपहर 01.45 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

Sunil Acharya, Mount Abu
सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।
