सिरोही जिले में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शनिवार को हारमनी हॉल पहुंचे, जहां वह राजनीतिज्ञों के सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। ब्रह्माकुमारीज के ज्ञानसरोवर में आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा, जिसमें देशभर से राजनेता पहुंचे हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत दो दिवसीय प्रवास पर आबूराज में हैं। सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए जनप्रतिनिधि और राजनीतिज्ञ भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। हारमनी हॉल में आयोजित सम्मेलन निर्धारित समयानुसार दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम के बाद दोपहर 12 बजे गोवा के मुख्यमंत्री का आबूरोड स्थित शांतिवन जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। वहां वह संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशशिका से मुलाकात करेंगे।

शांतिवन के कार्यक्रम के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत उदयपुर के लिए रवाना होंगे। ब्रह्माकुमारीज के ज्ञानसरोवर में चल रहे इस कार्यक्रम के चलते क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज बनी हुई हैं।

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story