सिरोही। माधव विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. भावेश कुमावत को रिसर्च फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (RFI) एवं RFI–केयर द्वारा राजस्थान राज्य परिषद एवं सलाहकार मण्डल का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस प्रतिष्ठित चयन की पुष्टि 10 दिसंबर 2025 को आधिकारिक सदस्यता प्रमाणपत्र जारी कर दी गई।

आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि डॉ. कुमावत को यह महत्वपूर्ण दायित्व शिक्षा, अनुसंधान और विश्वविद्यालय प्रशासन में उनके उत्कृष्ट योगदान के आधार पर प्रदान किया गया है। सदस्यता की अवधि में वे संस्था की शैक्षणिक एवं अनुसंधान-संबंधी गतिविधियों में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

RFI–केयर ने स्पष्ट किया कि डॉ. कुमावत का अनुभव शोध संस्कृति को प्रोत्साहित करने, नवाचार को बढ़ावा देने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नई पहलें साकार करने में संगठन के लिए लाभकारी रहेगा। संस्था ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई दिशा मिलेगी।

इस उपलब्धि पर माधव विश्वविद्यालय के चांसलर हिम्मत सिंह देवल, प्रेसिडेंट डॉ. राजीव माथुर, प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. सुशील भार्गव, उप कुलसचिव डूंगर सिंह एवं विभिन्न संकाय सदस्यों ने डॉ. कुमावत को बधाई दी। विश्वविद्यालय परिवार ने इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. कुमावत का यह जुड़ाव विश्वविद्यालय की शैक्षणिक साख को और मजबूत करेगा।

रिसर्च फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. एस. के. जैन ने भी पत्र के माध्यम से डॉ. कुमावत को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Dineshkumar Bohra, Sirohi

Dineshkumar Bohra, Sirohi

नाम: दिनेश बोहरा

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें

परिचय एवं अनुभव

दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:

  • फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
  • प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर (M.A.)

Next Story