ब्रह्माकुमारीज अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आबू रोड में शुरू, 90 सूत्रीय एजेंडे पर मंथन
संस्थान प्रमुख राजयोगिनी मोहिनी दीदी की अध्यक्षता में 2300 वरिष्ठ पदाधिकारी डायमंड हॉल में आध्यात्मिक उन्नयन और समाज सुधार की आगामी रूपरेखा तैयार करेंगे।

आबू रोड, 3 अप्रैल, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 4 अप्रैल से शुरू हो रही है। 4 से 10 अप्रैल, 2025 तक होने वाली कार्यकारिणी की बैठक संस्थान प्रमुख राजयोगिनी मोहिनी दीदी की अध्यक्षता में होगी। इसमें सभी जोन, सबजोन, प्रमुख सेवाकेन्द्रों की बहनों के साथ ही सभी प्रभागों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर, मुख्यालय कोआर्डिनेटर भाग ले रहे हैं।
वरिष्ठ पदाधिकारियों का महामंथन और नेतृत्व
इस वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक में संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी, बीके जयन्ति, संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके संतोष दीदी, बीके सुदेश दीदी, बीके शशि दीदी, महासचिव बीके करुणा, अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय, बीके डॉ. प्रताप भाई समेत संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी मंथन करेंगे। 20 हजार क्षमता वाले डायमंड हॉल में 2300 लोगों के बैठने के लिए पार्टीशन किया गया है और पहली बार इस विशाल हॉल में यह बैठक आयोजित हो रही है।
90 सूत्रीय एजेंडा और भविष्य की रूपरेखा
90 सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा के दौरान "90 वर्ष पूर्ण होने पर 90 सूत्रीय एजेण्डे पर चर्चा होगी। देश-विदेश के सभी सेवाकेन्द्रों से सम्बन्धित सेवाओं के विस्तार, सनातन संस्कृति को देश के अन्य देशों तक पहुंचाना। समाज में तेजी से गिरते नैतिक मूल्यों की पुनस्र्थापना, नशामुक्ति अभियान, जैविक यौगिक खेती, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विकास आदि पर भी चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जायेगी।" साथ ही संस्थान के उत्थान और आध्यात्मिक उन्नयन पर रूपरेखा बनायी जायेगी।
आयोजन की भव्य तैयारियां
आने वाले सभी वरिष्ठ सदस्यों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसके लिए सम्मेलन सभागार में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। हर कोई मीटिंग में सहभागी हो सके इसके लिए विशेष व्यवस्था की गयी है और आने वाले सभी वरिष्ठ सदस्यों के सत्कार हेतु संस्थान पूरी तरह तैयार है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
