पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद आबू पर्वत में उत्साह चरम पर रहा। सोमवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों से भव्य विजय जुलूस निकाला गया तथा आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल और थालियों की गूंज के साथ उल्लासपूर्ण माहौल बनाया। कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते नजर आए। पूरा वातावरण "भारत माता की जय", "वंदे मातरम", "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा।

मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने कहा कि बंगाल में भाजपा की बढ़त महज आंकड़ों की जीत नहीं, बल्कि तुष्टिकरण के खिलाफ विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि असम में दोबारा सरकार बनाना और पुडुचेरी में कमल खिलाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” मंत्र पर जनता की मुहर है।

कार्यक्रम में नगर मंडल के शाबिर कुरैशी, सुनील आचार्य, टेकचंद भम्भानी, सलील कालमा, लक्ष्मण प्रजापत, अरविन्द रावल, मुकेश सिंह ओरिया, तरुण सिंह, अजित सिंह, भगवानाराम राणा, रीना परमार, भवर सिंह, विजय सिंह, जयेश पटेल, महेंद्र सिंह परमार, शैतान सिंह, भगवान सिंह भाटी, अभिनन्दन दीक्षित सहित पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहे। यह आयोजन भाजपा की चुनावी सफलता के व्यापक प्रभाव और कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story