आबुराज पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
आबुराज, माउंट आबू में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुलाकात के दौरान विकास कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई।

तस्वीर में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (बाएं से दूसरे) पारंपरिक साफा और भाजपा का पटका पहने हुए माउंट आबू में बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं।
आबुराज, माउंट आबू में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल आबुराज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टोल नाके पर उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। मंत्री के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
टोल नाके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" के नारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष टेकचंद भम्भानी, मांगीलाल काबरा, भवर सिंह, अभिनन्दन दीक्षित, जयेश पटेल, सुरेन्द्र गिरी, देवीलाल बामनिया, नरेंद्र आदिवाल, शकर लाल रिल, राकेश शर्मा, धीरज मेघवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भेंट की। इस दौरान क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति तथा विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

Sunil Acharya, Mount Abu
सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।
