माउंट आबू के पर्यटन और जल संरक्षण विकास को नई गति देते हुए केंद्र सरकार ने अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 3 लाख रुपये की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है, जिसका शिलान्यास पिंडवाड़ा–आबू विधायक समाराम गरासिया ने किया।

माउंट आबू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि राजस्थान में जब भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है, तब माउंट आबू के विकास के लिए निरंतर नई योजनाओं को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि इससे पहले नक्की लेक का सुंदरीकरण भी किया गया था और अब यह परियोजना विकास की उसी श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान की भजनलाल सरकार के प्रयासों से विंडर मेयर लेक के सुंदरीकरण और जल संरक्षण के लिए यह स्वीकृति जारी की गई है।

विधायक ने आगे कहा कि इससे पूर्व अचलगढ़, मां अर्बुदा, संत सरोवर, दिलवाड़ा जाने वाले मार्ग तथा अन्य स्थानों पर एनिकट निर्माण सहित कई परियोजनाओं के लिए भी करोड़ों रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि भजनलाल सरकार की ढाई वर्षों की अवधि में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और माउंट आबू में विकास की प्रक्रिया निरंतर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर नगर पालिका प्रशासक एवं उप जिला कलेक्टर डॉ. अंशु प्रिया ने कहा कि माउंट आबू के पर्यटन और विकास के क्षेत्र में यह परियोजना एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। वहीं नगर पालिका आयुक्त रामकुमार मेहता ने बताया कि पर्यटन स्थलों के विकास से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होती है और यह स्वीकृत राशि क्षेत्र के पर्यटन ढांचे को नई दिशा देगी।

कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि अमृत योजना 2.0 के तहत कमला नेहरू पार्क, विंडर मेयर लेक में जल संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के कार्य किए जाएंगे, जिससे इसे मिनी नक्की झील के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य होगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुनील आचार्य, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में छोटेलाल चौरासिया, सलिल कालमां, पूर्व पार्षद जीतू राणा, अशोक शर्मा, नगर पालिका सहायक अभियंता नवोदित राजपुरोहित, स्वास्थ्य निरीक्षक राजकिशोर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह परियोजना माउंट आबू के पर्यटन मानचित्र को नई पहचान देने के साथ-साथ जल संरक्षण और शहरी सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story