वीकेंड पर आबूराज में हजारों की संख्या में सैलानियों के पहुंचने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराती नजर आई। अंबेडकर चौराहे से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे पर्यटकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

अंबेडकर चौराहे से लेकर शहर में जगह-जगह जाम नजर आया। वहीं, रोटरी सर्कल से तिब्बती मार्केट जाने वाला मार्ग भी जाम की चपेट में बताया जा रहा है। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बावजूद उन्हें गाइड करने के लिए माकुल व्यवस्था नजर नहीं आई।



ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर यह स्थिति उस समय सामने आई, जब हजारों की संख्या में सैलानी वीकेंड मनाने आबूराज पहुंचे। ऐसे में शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बनती रही।

स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर केवल मात्र वीकेंड पर चालान बनाने का टारगेट रहता है। वहीं, पर्यटकों को मार्गदर्शन देने और यातायात को सुचारू बनाए रखने की माकुल व्यवस्था नहीं होने से जाम की समस्या सामने आ रही है।

वीकेंड पर आबूराज में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ के बीच अंबेडकर चौराहे से लेकर रोटरी सर्कल और तिब्बती मार्केट मार्ग तक जाम की स्थिति ने ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story