मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं अतिक्रमण मुक्त शहर की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आबू राज में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देश पर उप जिला कलेक्टर डॉ अंशु प्रिया के निर्देशन एवं नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता के सानिध्य में नगर पालिका द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं पर्यटन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है।

अभियान के तहत शहर के कई स्थानों को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। अतिक्रमण हटने के बाद खाली हुए सार्वजनिक स्थलों का सदुपयोग करते हुए गुरुवार को उप जिला कलेक्टर डॉ अंशु प्रिया ने वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण अभियान के तहत होटल विश्राम से लेकर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके चारों ओर ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं, ताकि उनका बेहतर संरक्षण किया जा सके।

शहर को पर्यावरण अनुकूल एवं पर्यटक हितैषी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए पौधों के मध्य पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के बैठने के लिए आरामदायक लोहे की बेंच भी स्थापित की गई हैं। इससे पर्यटकों को विश्राम की सुविधा मिलने के साथ-साथ शहर की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

कार्यक्रम के दौरान डीवाईएसपी बृजेश कुमार, डॉ अरुण कुमार शर्मा, संजय विश्राम, प्रोनोति दास, प्रज्ञा चौरसिया, बाबू सिंह परमार, सीओ स्काउट जितेंद्र सिंह भाटी, गजेंद्र सिंह, नगर पालिका ऐयन ललित जी, नायब तहसीलदार कुंज बिहारी झा, सेंट जोसेफ स्कूल से शहजाद, ललित वोरा तथा सीआरपीएफ से प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और शहर को स्वच्छ एवं हरित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

Sunil Acharya, Mount Abu

Sunil Acharya, Mount Abu

सुनिल आचार्य माउंट आबू से जुड़े प्रमुख रिपोर्टर हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय और सटीक कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्यपरक रिपोर्टिंग और घटनाओं की गहन समीक्षा का विशेष योगदान है। सुनिल आचार्य हर खबर को निष्पक्ष दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं और पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाने का पूरा प्रयास करते हैं। उनका लेखन शैली सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को समाचार के हर पहलू से अवगत कराता है।

Next Story