आबूराज, 30 जून 2026: जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध एक बार फिर अपना सख्त रुख अपनाते हुए ‘पीला पंजा’ चलाया है। उपखण्ड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया के विशेष निर्देशानुसार, आज प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान का मुख्य केंद्र अधर देवी मंदिर के नीचे का क्षेत्र रहा, जहां सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान नगर पालिका आयुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीनों का उपयोग करते हुए उन दुकानों और दुकानों के बाहर किए गए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जो सरकारी भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्मित किए गए थे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भविष्य में भी सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन के इस कड़े कदम से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं अवैध कब्जों के खिलाफ हुई इस प्रभावी कार्रवाई को जनमानस में सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story