सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसील में ग्राम पंचायत कैर के ग्रामीणों में उस समय आक्रोश फैल गया, जब एक ही रात में तैयार की गई करीब चार किलोमीटर लंबी डामरीकरण सड़क अगले ही दिन जगह-जगह से उखड़ने लगी। केर से दियानाजी तक बनाई गई इस सड़क को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए ठेकेदार पर सरकारी धन की भारी बर्बादी का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के अनुसार पुराने मार्ग को खोले बिना ही उसके ऊपर नई डामर की परत डाल दी गई, जिसके कारण सड़क की पकड़ कमजोर रही और हल्के दबाव में ही परतें अलग होने लगीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह होते-होते कई स्थानों पर डामर उखड़कर छोटे-छोटे गड्ढों का रूप ले चुका था, जिससे न केवल निर्माण की गुणवत्ता उजागर हुई बल्कि इस कार्य की वास्तविकता भी सामने आ गई।

सड़क के मध्य बनी पुलिया की मजबूती को लेकर भी ग्रामीणों ने गंभीर चिंताएं जताईं। उनका कहना है कि पुलिया की संरचना देखने भर से ही स्पष्ट होता है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। ग्रामीणों ने माधुराम देवासी के नेतृत्व में सांसद, विधायक, जिला प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधियों को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे प्रकरण की गहन जांच की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष बालकी देवी मौके पर पहुंचीं और सड़क व पुलिया निर्माण की स्थिति का निरीक्षण किया। स्थानीय प्रशासन को भी इस प्रकरण की सूचना दे दी गई है, लेकिन अब तक जांच की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के यह मामला अधूरा रहेगा।

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ एक सड़क की बात नहीं है, बल्कि सार्वजनिक धन, सुरक्षा और विकास से जुड़े बड़े सवाल हैं। वे चाहते हैं कि प्रशासन दोषियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार दोबारा न दोहराया जा सके।

Dineshkumar Bohra, Sirohi

Dineshkumar Bohra, Sirohi

नाम: दिनेश बोहरा

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें

परिचय एवं अनुभव

दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:

  • फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
  • प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर (M.A.)

Next Story