गंगापुर सिटी। सक्षम टीम गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर के नेतृत्व में बुधवार को भगवती पैलेस में विश्व दिव्यांग दिवस का भव्य समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिव्यांगजन, समाजसेवी, शिक्षाविद और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में राजस्थान संयोजिका डॉ. सरिता बंसल और दिव्यांग सेवा केन्द्र प्रभारी श्री कृष्ण वल्लभ शर्मा ने दिव्यांगों के सम्मान, अधिकारों और समाज में समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि सक्षम संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

जिला महिला प्रमुख कुशला खूंटेटा ने बताया कि इस अवसर पर दिव्यांगों को प्रेरित करने हेतु विशेष फिल्म "सितारे ज़मीन पर" दिखाई गई, जिसने उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले दिव्यांग प्रतिभागियों और दिव्यांग हितैषी समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के मनोज बंसल और रीना पालीवाल, विशेष योग्य शिक्षक आरती, डॉ. मुकेश गर्ग, लायंस क्लब सार्थक की कार्यकारिणी, डॉ. अनुज शर्मा और स्कूल शिक्षा परिवार की कार्यकारिणी सहित कई समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। रीना पालीवाल और मनोज बंसल ने सक्षम टीम के सामाजिक कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ममता खण्डेलवाल, शिप्रा गोयल, सचिव वर्षा नाटानी, सह सचिव सीमा गुप्ता, राधा दीक्षित, कोषाध्यक्ष बबीता जिंदल, क्रीड़ा आयाम प्रभारी अंजना रावत सहित लगभग 200 दिव्यांगजन और उनके परिजन तथा 100 समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में सक्षम टीम ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित कर समारोह का समापन किया।

इस भव्य आयोजन ने न केवल दिव्यांगों की क्षमताओं को उजागर किया, बल्कि समाज में उनके लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story