थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन की बैठक, सामाजिक कार्यों का लिया निर्णय
बैठक में भीषण गर्मी के चलते प्याऊ का संचालन जारी रखने के साथ ही आगामी दिनों में पौधारोपण और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का फैसला किया गया।

थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन की साधारण जनरल मीटिंग में शामिल अध्यक्ष महेश गुप्ता सर्वेयर, महामंत्री अमित खंडेलवाल और अन्य सदस्य।
दिनांक 29 जून 2026 को थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन की साधारण जनरल मीटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गुप्ता सर्वेयर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछले दो माह से संचालित प्याऊ का हिसाब पेश किया गया तथा गर्मी को देखते हुए प्याऊ को आगे भी संचालित रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर आमजन की सुविधा के लिए संचालित प्याऊ को फिलहाल जारी रखा जाएगा। बैठक में इसके संचालन से संबंधित आय-व्यय का विवरण भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
एसोसिएशन के महामंत्री अमित खंडेलवाल एवं प्रचार मंत्री ऋषि गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में एसोसिएशन सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेगी। इसके तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने, आगामी वर्षा ऋतु में पौधारोपण करने तथा श्याम मंदिर पर प्रसादी वितरण करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष सत्यनारायण खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर रावत, संगठन मंत्री अंशुल गुप्ता, दीपक सिंघल, भगवान सामरिया, दीपक खंडेलवाल, महेश खंडेलवाल, प्रणय सिंघल, अजय सिंघल, राजकुमार गुप्ता, रमेश गुप्ता, मोहन गुप्ता, श्याम बेसन, बालकृष्ण रावत, पिंटू गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों से स्पष्ट है कि एसोसिएशन आगामी समय में सामाजिक सेवा, धार्मिक गतिविधियों और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
