पुरानी अनाज मंडी में शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन, राहगीरों को मिलेगी राहत
थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन ने गर्मी के मद्देनजर पुरानी अनाज मंडी में प्याऊ शुरू की है, जहाँ पूरे ग्रीष्मकाल राहगीरों को शुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा।

पुरानी अनाज मंडी में प्याऊ के उद्घाटन के दौरान शर्बत वितरण करते थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गुप्ता सर्वेयर, मुख्य अतिथि रमेश जी रावत और अन्य सदस्य।
भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन द्वारा पुरानी अनाज मंडी में शीतल जल (प्याऊ) का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री रमेश जी रावत, अध्यक्ष महेश गुप्ता सर्वेयर, समस्त कार्यकारिणी एवं सभी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्याऊ की शुरुआत की गई है। उद्घाटन अवसर पर सभी राहगीरों एवं सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा शर्बत पिलाकर सम्मानित किया गया।
महामंत्री अमित खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर खंडेलवाल ने बताया कि इस शीतल जल के प्रारंभ होने से राहगीरों ने राहत की सांस ली और कहा कि अब उन्हें प्रतिदिन शीतल जल उपलब्ध होगा, जिससे उनकी प्यास बुझेगी। कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण खंडेलवाल और प्रशांत सिंघल ने जानकारी दी कि पुरानी अनाज मंडी जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर चिलचिलाती धूप के बीच शुद्ध एवं ठंडे शीतल जल की सुविधा पूरे ग्रीष्मकाल में निरंतर संचालित रहेगी।
कार्यक्रम में महेश गुप्ता सर्वेयर, अमित खंडेलवाल, श्याम सुंदर खंडेलवाल, सत्यनारायण खंडेलवाल, प्रशांत सिंघल, भगवान सांवरिया, पुष्पेंद्र गुप्ता, अंशुल गुप्ता, महेश खंडेलवाल, राजू खंडेलवाल, भगवान सिंघल, विष्णु सिंघल, अजय सिंघल, बालकृष्ण रावत, कमलेश खंडेलवाल, मोहन गुप्ता, शिंभू रावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल को भीषण गर्मी में आमजन को राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे राहगीरों को निरंतर शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
