कोटा, 16 मार्च। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा कोटा मण्डल में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। मण्डल सचिव श्री अब्दुल खालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर कोटा स्टेशन स्थित कुलकर्णी मेमोरियल हॉल एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की कारखाना शाखा कार्यालय कोटा में आयोजित हुआ। इन दोनों ही स्थानों पर रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। शिविर के दौरान कुल 462 रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मण्डल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा, प्रगति ऐड्यूकेशन ग्रुप के चेयरमेन डॉ. जफर मोहम्मद, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा भटनागर, वरि. मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री अविरल शर्मा एवं डिप्टी सीएमई कारखाना पुरषोत्तम मीना विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने कहा कि "रक्तदान मानव जीवन को बचाने के काम आता है और वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की यह पहल एक अनोखा उदाहरण है, वैसे भी वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ समाज हित में लगातार कार्य करता रहता है और सदैव आगे रहकर सामाजिक कार्यों में भी भाग लेता है।" उन्होंने आगे विश्वास दिलाया कि "जहाँ भी प्रशासनिक आवश्यकता रहेगी वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ को उपलब्ध करवायी जायेगी, जिससे इस प्रकार के कार्य अधिक से अधिक संख्या में आयोजित किये जा सकें।"

सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य जाँच

प्रगति एड्यूकेशन ग्रुप के चेयरमेन डॉ. जफर मोहम्मद ने भी शिविर की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं को साधुवाद दिया। उन्होंने आज के माहौल में रक्तदान की महत्ता बताते हुए "वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की भूरी-भूरी प्रशंसा की।" अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी इस पहल को सराहा। रक्तदान के साथ-साथ शिविर में कर्मचारियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया, जिसके अंतर्गत उनका ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर चेकअप किया गया। इस पुनीत कार्य में कोटा ब्लड बैंक के डॉ. पी.एस. झा, अपना ब्लड बैंक से डॉ. भुवनेश गुप्ता एवं सुधा ब्लड बैंक की टीमों ने अपने समस्त उपकरणों के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई।

कृतज्ञता ज्ञापन एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

कार्यक्रम के समापन पर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह खींची ने शिविर में आए सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, ब्लड बैंक की टीमों एवं मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में मुख्यालय सचिव नवीन ताजी, मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष आर.सी.मीना, रविन्द्र शर्मा, भरतलाल मीना, विपिन शर्मा, मट्टू लाल मीना, भूपेन्द्र धाकड़, विरेन्द्र मीना, पी.के.गर्ग, राकेश शर्मा, अजय चंदावत, चेतराम घोड़ेला, मुजाहत अली खान, सुशील वर्मा, आशुतोष, सपना चौधरी, रीना सिंह, अंजली शर्मा, नेहा सिंह, राजेश शर्मा, अमरनाथ पाण्डेय एवं कृष्णा कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story