गंगापुर सिटी/कोटा, 31 जुलाई। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन, कोटा मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को मंडल सभागार में आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में मंडल उपाध्यक्ष कामरेड नरेंद्र जैन एवं मंडल मंत्री श्री प्रकाश शर्मा की गौरवशाली रेल सेवा सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के दौरान दोनों का माला, साफा, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की जोनल सचिव कामरेड चंपा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में यूनियन के पदाधिकारियों, रेल कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष अजय शर्मा, सहायक मंडल मंत्री नरेश मालव, महिला कोऑर्डिनेटर ज्ञान दीक्षित, जोनल कोषाध्यक्ष कॉमरेड इरशाद खान, वेस्ट सेंट्रल रेलवे रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष जीपी सिंह, सचिव डीके अरोड़ा तथा ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की जोनल सचिव कामरेड चंपा वर्मा सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कामरेड नरेंद्र जैन एवं श्री प्रकाश शर्मा ने लगभग 39 वर्षों तक रेल विभाग में ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा करते हुए रेल संचालन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सेवा के साथ-साथ वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन से जुड़े रहकर रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष किया।

महामंत्री मुकेश गालव ने कहा, “रेल सेवा के दौरान आप दोनों ने कर्मचारियों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया है, वह हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।” उन्होंने विशेष रूप से कामरेड नरेंद्र जैन के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रेलवे के साथ-साथ संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान कामरेड नरेंद्र जैन ने राजस्थान पल्लेदार मजदूर यूनियन, राजस्थान विद्युत कामगार यूनियन, राजस्थान रिक्शा चालक यूनियन, राजस्थान बिल्डिंग वर्कर्स यूनियन, खेती एवं मजदूरी यूनियन तथा घरेलू मजदूर यूनियन का गठन कर हजारों असंगठित मजदूरों को एक मंच पर संगठित किया और उनके अधिकारों के लिए कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया।

समारोह के दौरान महामंत्री मुकेश गालव, जो वर्तमान में राजस्थान हिंद मजदूर सभा के जनरल सेक्रेटरी भी हैं, ने सेवानिवृत्ति के बाद कामरेड नरेंद्र जैन को नई जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कामरेड नरेंद्र जैन को भरतपुर संभाग में हिंद मजदूर सभा का संयोजक नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही उन्हें गंगापुर सिटी संभाग में सेवानिवृत्त हो चुके रेल कर्मियों को संगठित करने का दायित्व भी सौंपा गया। उन्होंने निर्देश दिए कि शीघ्र ही गंगापुर सिटी में यूनियन की नई शाखा का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की जाए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों सेवानिवृत्त साथियों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए कामरेड नरेंद्र जैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक महामंत्री नरेश मालव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महिला कोऑर्डिनेटर ज्ञान दीक्षित ने प्रस्तुत किया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story