WCREU का परचम लहराया, WCRWU के मंडल अध्यक्ष-सचिव समेत कई पदाधिकारियों ने ज्वाइन की यूनियन
गंगापुर सिटी में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की संयुक्त बैठक में WCRWU (शेर) के कई पदाधिकारियों ने WCREU की सदस्यता ग्रहण की।

गंगापुर सिटी स्थित वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के उपमंडल कार्यालय में संयुक्त बैठक के दौरान यूनियन पदाधिकारी और नए सदस्य नजर आ रहे हैं।
गंगापुर सिटी में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन (WCREU) की चारों शाखाओं की संयुक्त बैठक में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल सामने आया। WCRWU (शेर) के मंडल सचिव एवं मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा, करतार सिंह जाट, मलखान सिंह मीणा, लक्ष्मी चंद मीणा सहित अनेक पदाधिकारियों ने WCREU की सदस्यता ग्रहण की। इसी बैठक में गंगापुर सिटी इंजीनियरिंग शाखा का गठन करते हुए रामप्रसाद मीणा को अध्यक्ष और राजू लाल गुर्जर को सचिव निर्वाचित किया गया।
गंगापुर सिटी में 8 अक्टूबर 2026 को वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन उपमंडल कार्यालय में चारों शाखाओं की संयुक्त बैठक महामंत्री कॉम. मुकेश गालव एवं जोनल कोषाध्यक्ष कॉम. इरशाद खान के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक के दौरान WCRWU वेस्ट सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन (शेर) के मंडल सचिव एवं मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा, करतार सिंह जाट, मलखान सिंह मीणा, लक्ष्मी चंद मीणा सहित अनेकों पदाधिकारियों ने WCREU की सदस्यता ग्रहण की।
WCREU में शामिल होने के बाद वीरेंद्र मीणा ने कहा कि कर्मचारियों के हित में और अन्याय के खिलाफ लड़ने में लाल झंडा WCREU का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि मान्यता में नहीं होने के बावजूद आज भी यह यूनियन रेल कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस दौरान सभी साथियों ने WCREU के शीर्ष नेतृत्व की सराहना की।
बैठक में गंगापुर सिटी इंजीनियरिंग शाखा का भी गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से श्री रामप्रसाद मीणा को शाखा अध्यक्ष और श्री राजू लाल गुर्जर को शाखा सचिव निर्वाचित किया गया। शाखा पदाधिकारी के रूप में सुरेश गुर्जर, प्रेमराज गुर्जर, रामसिंह गुर्जर, अशफाक खान, राधामोहन मीणा, मोहन लाल बैरवा, लखन गुर्जर, अमरसिंह, कदम सिंह, बनेसिंह गुर्जर, हेमराज सैनी, विनोद सैनी, रमजानी, विष्णु शर्मा, ब्रजेश जागा, राजेश बैरवा, राकेश गुर्जर, आशीष वर्मा, सुनीता गुर्जर और ललिता धाकड़ को बनाया गया।
कॉम. इरशाद खान ने बताया कि आगामी 9 और 10 अक्टूबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर WCREU द्वारा विशाल धरना दिया जा रहा है। उन्होंने रेल कर्मचारियों से धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। वहीं, महामंत्री कॉम. मुकेश गालव ने रेल कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उन्हें जल्द हल कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, मंडल उपाध्यक्ष हरिप्रसाद मीणा, मंडल सहायक सचिव राजू लाल गुर्जर, वरिष्ठ मजदूर नेता दलजीत राजावत, इमामुद्दीन खान, कौशल किशोर गौतम, रघुराज सिंह, करी शाखा अध्यक्ष गजानंद शर्मा, भाग सिंह मीणा, अरविंद उपाध्याय, विकास चतुर्वेदी, मनमोहन शर्मा सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक बदलाव, नई इंजीनियरिंग शाखा के गठन और आगामी धरने को लेकर रेल कर्मचारियों की भागीदारी प्रमुख रूप से सामने आई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
