बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर चल रहे वर्किंग बचाओ आंदोलन के तहत चेकिंग स्टाफ को आखिरकार असरवा एक्सप्रेस का गंगापुर सिटी से उदयपुर तक वर्किंग मिल गया। आंदोलन के दौरान उठी मांगों और लगातार संवाद के बाद रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया।

मंडल कोषाध्यक्ष डीके शर्मा ने इस अवसर पर रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच आंदोलन में भागीदारी करने के लिए सभी साथियों का बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ने इस संघर्ष को मजबूती प्रदान की है।

मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि जोन स्तर एवं मंडल स्तर पर लगातार अधिकारियों से संवाद स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप चेकिंग स्टाफ को वर्किंग दिलाने में सफलता मिली। उन्होंने यह भी कहा कि मंडल रेल प्रबंधक कोटा ने मंडल सचिव मजदूर संघ को आश्वासन दिया है कि प्रतिदिन चल रहे आंदोलन को स्थगित किया जाए, जिसके बाद चेकिंग स्टाफ को तुरंत वर्किंग उपलब्ध कराई जा रही है तथा रनिंग स्टाफ के मामले में भी बातचीत के माध्यम से समाधान निकालकर वर्किंग दी जाएगी।

केंद्रीय सदस्य पीसी मीणा ने रेल कर्मचारियों की एकजुटता की सराहना करते हुए भविष्य में भी संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित संघर्ष से ही सफलता संभव है।

संघ प्रवक्ता वीएस गुर्जर ने जानकारी दी कि इस दौरान शाखा अध्यक्ष आर डी मीना, शाखा सचिव बलराम गुर्जर, भंवर सिंह कठेरिया, भूरामल मीणा, हरिमोहन मीणा, मीठालाल, इमरान खान, राधेश्याम गुर्जर, मिथिलेश मीणा, असलम खान सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह निर्णय कर्मचारियों के लंबे आंदोलन और संवाद प्रक्रिया का परिणाम माना जा रहा है, जिससे चेकिंग स्टाफ को तत्काल राहत मिली है और भविष्य में रनिंग स्टाफ के मुद्दों के समाधान की भी उम्मीद बढ़ी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story