वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के आवाहन पर चल रहे आंदोलन के तहत वर्किंग विवाद का अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इसके विरोध में लगातार आठवें दिन भी लॉबी परिसर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी रहा। लगातार जारी इस आंदोलन ने रेलवे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश और संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत कर दिया है।

इस दौरान रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय सदस्य पीसी मीणा एवं प्रवक्ता बी एस गुर्जर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आदेश का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि प्रशासन अपनी हट धर्मिता पर अड़ा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आंदोलन को और बड़ा करना होगा तथा रनिंग कर्मचारियों से अपील की कि वे और अधिक संगठित होकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर मजदूर संघ कर्मचारियों को उनका हक दिलाकर रहेगा, चाहे इसके लिए कितना भी संघर्ष क्यों न करना पड़े, संगठन पीछे हटने वाला नहीं है।

नेताओं ने यह भी कहा कि तिरंगा झंडा संघर्ष का पर्याय है और गंगापुर सिटी के वर्किंग को दूसरे डिवीजन में किसी भी सूरत में नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय कार्य सदस्य पीसी मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष भंवर सिंह कठेरिया, रविंद्र रोत्रवाल, रामगोपाल मीणा, अशोक कुमार नगरवाल, जितेंद्र कुमार धाकड़, ओमप्रकाश बैरवा, बनवारी लाल बेरवा, जितेंद्र कुमार उपाध्याय, नितेश कुमार आर, विपिन कुमार वर्मा, रामकेश मीणा, रेखराज, देशराज सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

लगातार आठवें दिन जारी इस विरोध प्रदर्शन ने रेलवे प्रशासन और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद को और अधिक गंभीर बना दिया है, जबकि आंदोलनकारियों ने संघर्ष को और तेज करने के संकेत दिए हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story