शहरी सेवा शिविर-2026: वजीरपुर में पट्टा वितरण से खिले लाभार्थियों के चेहरे, 22 में से 17 आवेदन मौके पर निस्तारित
वजीरपुर के शहरी सेवा शिविर-2026 में 22 में से 17 आवेदनों का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि दो लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए गए। जानिए पूरी खबर।

वजीरपुर में नगरपालिका द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए जाते हुए।
वजीरपुर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को नगरपालिका वजीरपुर द्वारा वार्ड संख्या 23 एवं 24 के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 17 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर लाभार्थियों को त्वरित राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों का आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद आगामी शिविर में समाधान किया जाएगा।
शिविर के दौरान अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान के निर्देशन में धारा 69-क के अंतर्गत दो लाभार्थियों को पुरानी आबादी के पट्टे वितरित किए गए। पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस अवसर पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।
नगरपालिका प्रशासन ने वजीरपुर के नागरिकों से अपील की है कि 15 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 25 में आयोजित होने वाले शहरी सेवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं। प्रशासन का उद्देश्य शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और अधिकाधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
