वजीरपुर में सतरंगी सप्ताह के तहत मतदान जागरूकता को लेकर अभिभावकों को पत्र लिखने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। उप जिला कलेक्टर महिपाल सिंह जी एवं स्विप प्रभारी दीपक जी चौहान, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका वजीरपुर के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता में महात्मा गांधी विद्यालय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वजीरपुर के 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

स्विप सह प्रभारी सोहन लाल गुप्ता (उपप्रधानाचार्य) ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के माध्यम से अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अक्षरा, द्वितीय स्थान असद खान तथा तृतीय स्थान निर्जर और अंकिता मीणा ने प्राप्त किया।

विजेता छात्र-छात्राओं को नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता केशव मीणा और नमो नारायण मीणा द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया। इस अवसर पर केशव मीणा ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने अभिभावकों को निसंकोच और किसी भी लोभ-लालच में न आकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी।

केशव मीणा ने कहा कि सही उम्मीदवार का चयन वजीरपुर नगर पालिका के विकास में बड़ा योगदान होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश अभिभावकों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि बुधवार, 2 सितंबर 2026 को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके विषय ‘मेरा वोट मेरा भविष्य’, ‘लोकतंत्र का महापर्व 11 सितंबर 2026’, ‘कोई भी मतदाता पीछे ना छूटे’ और ‘जागरूक मतदाता देश का भाग्य विधाता होंगे’ होंगे। सभी छात्र-छात्राओं को पोस्टर प्रतियोगिता से संबंधित सभी सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य सुनीता मीना, नरेंद्र गुप्ता, कमलेश मीणा एवं अन्य अध्यापक उपस्थित थे। सतरंगी सप्ताह के तहत आयोजित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने और अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने का अभियान जारी है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story