मुख्य समारोह एवं ध्वजारोहण

वजीरपुर में गणतंत्र दिवस उपखंड का उत्सव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपखंड अधिकारी सुधा रानी मीणा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में:

  • नगर पालिका वजीरपुर में कार्यरत सवीना बानो को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
  • सम्मान प्रदान करने वाले मुख्य अतिथि:
  • उपखंड अधिकारी सुधा रानी मीणा
  • नगरपालिका अधिशासी अधिकारी नारायण लाल गुप्ता
  • थाना अधिकारी राजवीर सिंह मीणा

गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • चतुर्भुज गोयल (भाजपा मण्डल अध्यक्ष)
  • संजय शर्मा (पूर्व मीडिया प्रभारी)
  • भीम सिंह चौधरी
  • रमेश चंद्र शर्मा
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story