नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर सवाई माधोपुर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार, 2 सितंबर को वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र का दौरा कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने वजीरपुर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान दिवस से पहले मतदान केन्द्रों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के साथ ही क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों की तैयारियों की भी जानकारी ली।

काना राम ने नगरपालिका वजीरपुर के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर उसकी सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल, वजीरपुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भी भौतिक निरीक्षण किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी से निर्वहन करें। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरी की जाएं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story