वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र स्थित निम्बार्क आश्रम मदन मोहन जी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक आयोजनों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई कर उसे आकर्षक फूलों की मालाओं और रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से सजाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं भी की गईं।

मंदिर के पुजारी बालमुकुंद भट्ट ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से राधा रानी, ठाकुर जी एवं ब्रम्हलीन संत कृष्ण माधुरी शंरण जी महाराज का विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद गुरु वंदना तथा भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर निम्बार्क भगवान, राधा मदन मोहन जी, राधा गोपाल जी तथा ब्रह्माहीन संत कृष्ण माधुरी शंरण जी महाराज की विशेष झांकी सजाई गई। यह झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। मंदिर परिसर को धार्मिक वातावरण के अनुरूप सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आयोजन के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पंगत में बैठाकर प्रसादी वितरित की गई। गुरु पूर्णिमा पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता निभाई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story