सवाई माधोपुर जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हार श्यारौली क्षेत्र से एक युवक को 58 पव्वा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर गंगापुरसिटी श्री नारायण लाल तिवाड़ी तथा वृत्ताधिकारी गंगापुरसिटी श्री गिर्राज मीणा के निकटतम सुपरविजन में थाना वजीरपुर के थानाधिकारी श्री राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 04.08.2026 को एएसआई श्री धनराज मीणा, कांस्टेबल श्री नटवर सिंह (257), कांस्टेबल श्री अनिल सिंह (1485) तथा सरकारी बोलेरो के चालक कांस्टेबल श्री मानवेन्द्र सिंह (1396) की टीम ने हार श्यारौली क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान मुल्जिम श्री परसु सैनी पुत्र रामचरण माली, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्यारोली, थाना वजीरपुर को 58 पव्वा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना वजीरपुर में मुकदमा संख्या 147/2026 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्री परसु सैनी पुत्र रामचरण माली, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्यारोली, थाना वजीरपुर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में थाना वजीरपुर के थानाधिकारी श्री राजवीर सिंह, एएसआई श्री धनराज मीणा, कांस्टेबल श्री नटवर (257), कांस्टेबल श्री मानवेन्द्र सिंह (1396) तथा कांस्टेबल श्री अनिल सिंह (1485) की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story