वजीरपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर में प्राचार्य विद्यार्थी संवाद की कड़ी में नोडल अधिकारी प्रो. रमेश बैरवा ने आज छात्राओं से चर्चा की। आगामी 8 मार्च को रविवार होने के कारण महाविद्यालय में 7 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर प्रो. बैरवा ने छात्राओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।

परीक्षा तैयारी हेतु छात्राओं का मार्गदर्शन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चर्चा के साथ ही प्रो. रमेश बैरवा ने छात्राओं को शैक्षणिक उत्तरदायित्वों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि "9 मार्च से शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षा पूरी तैयारी के साथ दें।" प्रो. बैरवा ने छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया ताकि वे बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें। संवाद के दौरान छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की गई और छात्राओं की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं की उत्साहजनक उपस्थिति

इस संवाद कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मोनिका मीणा, शिवानी चतुर्वेदी, कोमल गौड़, काजल मीणा, राधा सैनी, दीक्षा मीना, काजल बैरवा, किरण मीणा, तन्नू बैरवा, सोनिया, खुशबू कुमारी बैरवा, आरती वैष्णव, मुस्कान मीना, निकिता खंगार, सपना सैनी, सोमवती कुमारी, पायल जाटव, कल्पना बैरवा, पायल बैरवा, मोनिका, प्रिया बैरवा, संजना बैरवा, आरती मोरवाल, नीतू बैरवा, चेल्सी मित्तल, खुशबू वैष्णव, नितेशी मीणा, पूनम मीणा, विनीता मीना, पूजा मीना, काजल, उर्वशी मीना, सानिया बानो, भूमिका कुमारी, भावना कुमारी, ज्योति सोनी, पूजा गुर्जर एवं काजल कुमारी वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल रहीं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story