वजीरपुर में नई नगर पालिका टीम ने संभाली जिम्मेदारी, मानसिंह गुर्जर बोले- विकास और जनसेवा प्राथमिकता
वजीरपुर नगर पालिका की नई टीम ने पदभार संभाला। मानसिंह गुर्जर ने विकास, समान कार्य और आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया।

तस्वीर में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि और लोग मंच पर हाथ उठाकर जीत का जश्न मना रहे हैं।
वजीरपुर नगर पालिका के हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव के बाद नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार, 23 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए वजीरपुर के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संदर्भ में भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष जगनी देवी बैरवा एवं उपाध्यक्ष आस्कर भाई को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मानसिंह गुर्जर ने कहा कि नगरपालिका की नई टीम के सामने वजीरपुर के विकास और आमजन की अपेक्षाओं को पूरा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दें और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि जनप्रतिनिधि का पद केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है। जनता ने जिस विश्वास के साथ नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास को विकास कार्यों और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से मजबूत करना होगा।
उन्होंने कहा कि वजीरपुर में सड़क, सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सहित नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं।
अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि वजीरपुर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा और नगरपालिका की नई टीम के साथ मिलकर क्षेत्र को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
