सवाई माधोपुर के राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार, 21 नवंबर को निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘मतदान का दें पैगाम, एक बार खेल-कूद लोकतंत्र के नाम’ थीम पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने किया। इस दौरान दौड़, खो-खो और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर अपनी शारीरिक दक्षता और टीम भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य भी है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं मतदान के प्रति जागरूक रहने के साथ ही अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) की नोडल अधिकारी डॉ. सदफ सिद्दीकी ने किया। उन्होंने छात्राओं को निर्वाचन साक्षरता क्लब की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रचनात्मक और सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से मतदान का संदेश सरल एवं प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।

प्रतियोगिताओं में मुस्कान खत्री एवं मोनिका मीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान संकाय सदस्य राहुल भार्गव एवं हिमांशु गर्ग सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। खेल गतिविधियों के माध्यम से आयोजित इस अभियान में छात्राओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story