गंगापुर सिटी: विवेकानन्द संस्कार स्कूल की भावना सिंह बनीं कॉमर्स जिला टॉपर
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में भावना सिंह ने 92.60% के साथ कॉमर्स में जिला टॉप किया, जबकि मीनाक्षी मीना 94% अंकों के साथ विज्ञान वर्ग में स्कूल टॉपर रहीं।

गंगापुर सिटी स्थित विवेकानन्द संस्कार सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद सफलता का जश्न मनाते मेधावी विद्यार्थी और प्रधानाचार्य अजय सिन्हा।
गंगापुर सिटी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा हाल ही में जारी किए गए विज्ञान और कॉमर्स के परिणाम में गंगापुर सिटी के श्री निवास मिल स्थित विवेकानन्द संस्कार सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ने बेहतरीन परिणाम देकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के विश्वास को और मजबूत कर दिया है। हर साल, लगातार टॉपर्स देने की परम्परा को इस बार भी कायम रखते हुए विवेकानन्द स्कूल की छात्रा भावना सिंह पुत्री सागर सिंह राजपूत ने कॉमर्स संकाय में पूरे जिले में टॉप किया है। भावना सिंह ने कॉमर्स में 92.60 प्रतिशत के साथ यह सफलता अपने नाम कर जिला एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञान वर्ग में भी लहराया सफलता का परचम
वहीं विद्यालय की छात्रा मीनाक्षी मीना पुत्री उम्मेदलाल मीना ने 94 प्रतिशत अंक हासिल करके विज्ञान वर्ग में विद्यालय टॉप किया है। विज्ञान संकाय में अन्य प्रतिभावान विद्यार्थी रीतिका गुप्ता पुत्री कैलाश चंद गुप्ता ने 92.80 प्रतिशत, पलक गुर्जर पुत्री भीमसिंह गुर्जर ने 92.20 प्रतिशत, राहुल कुमार मीना पुत्र धीरसिंह मीना ने 92.20 प्रतिशत, अनुज सैनी पुत्र रामनिवास सैनी ने 91.60 प्रतिशत, पूजा पुत्री विजेंद्र ने 91 प्रतिशत और कुशाल शर्मा पुत्र राम अवतार शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विवेकानन्द संस्कार सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के इन विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत से विद्यालय की श्रेष्ठता को पुनः सिद्ध किया है।
प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं और जताया आभार
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिन्हा ने सभी बेहतरीन परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस गौरवमयी उपलब्धि पर प्रधानाचार्य ने कहा कि "उन्होंने विद्यार्थियों व अभिभावकों द्वारा विद्यालय पर किए गए विश्वास के लिए आभार जताया है।" लगातार जिला टॉपर देने का रिकॉर्ड बनाने वाले इस विद्यालय में इस समय जश्न का माहौल है और क्षेत्र के शिक्षा जगत में स्कूल की सराहना की जा रही है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
