विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी: पोस्टर विमोचन एवं बैठक

नई अनाज मंडी बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक गोविंद नारायण शर्मा के द्वारा बताया गया की:

"संपूर्ण भारत में हिंदुओं के आपसी प्रेम एवं एकता को बनाए रखने के उद्देश्य से एवं संघ का शताब्दी वर्ष के पूर्ण होने पर यह आयोजन समस्त भारतवर्ष में प्रत्येक नगर शहर एवं इकाई मैं आयोजित किया जा रहा है।"

आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्य

  • गंगापुर सिटी में विभिन्न बस्तियों में प्रत्येक बस्ती के अलग-अलग हिंदू सम्मेलनों का आयोजन निरंतर चल रहा है।
  • गंगापुर शहर की 17 बस्तियों में आयोजन किया जा रहा है।
  • हिंदू सम्मेलन के आयोजन की कड़ी में उदय मोड नई अनाज मंडी बस्ती के तत्वाधान में 15 फरवरी रविवार को नई अनाज मंडी हनुमान मंदिर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम की समितियां एवं तैयारी

आयोजन की तैयारी को लेकर कार्यक्रम की विभिन्न प्रकार की समितियां एवं बस्ती के अंदर कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उसकी तैयारी को लेकर समिति तैयार की जा रही है। बस्ती के समस्त समाज के लोगों का समावेश एवं बस्ती का सहयोग इस कार्यक्रम में लिया जा रहा है।

महत्वपूर्ण तिथियां एवं आयोजन

  • 8 फरवरी रविवार: प्रातः मोटरसाइकिल वाहन रैली का आयोजन रहेगा।
  • 13 फरवरी: प्रातः प्रभात फेरी रहेगी।
  • 15 फरवरी: विशाल कलश यात्रा का आयोजन बैंड बाजा एवं डीजे के साथ कार्यक्रम के रूप में रहेगा।

जनसंपर्क एवं सहभागिता

बस्ती आयोजन में उपस्थित रहेगी। उदय मोड हनुमान मंदिर, पटेल नगर, माधव नगर, अंबेडकर नगर, कर्मचारी कॉलोनी, एफसीआई गोदाम रोड, एक्सिस बैंक, आदर्श नगर सहित समस्त हिंदू जन, पुरुष, महिला, युवा जन मिलकर बैठकों के माध्यम से जनसंपर्क किया जा रहा है। सभी से तन मन धन के सहयोग की अपेक्षा के साथ कार्यक्रम की योजना को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समस्त बस्ती की उपस्थिति के लिए आवाहन एवं निमंत्रण के चावल वितरित किए जाएंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story