गंगापुर सिटी: सैनिक नगर में विराट हिंदू सम्मेलन और कलश यात्रा का आयोजन
अखंड बस्ती के तत्वावधान में 1100 महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा, मुख्य वक्ता गोविंद शुक्ला ने संस्कार और राष्ट्र सेवा पर दिया जोर।

गंगापुर सिटी के सैनिक नगर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान मंगल कलश यात्रा निकालतीं महिला शक्ति और सम्मिलित गणमान्य नागरिक।
स्थानीय सैनिक नगर में आज अखंड बस्ती विराट हिंदू सम्मेलन भव्य आयोजन का शुभारंभ कर्मचारी कॉलोनी स्थित हनुमान जी मंदिर से हुआ। सर्वप्रथम कर्मचारी कॉलोनी स्थित मंदिर पर पूजा अर्चना करने के बाद हजारों की संख्या में मंगल कलश यात्रा को लेकर महिलाएं मंगल गीत गाते हुए विराट हिंदू सम्मेलन की शोभा बढ़ा रही थी। संघ स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित सनातन संस्कृति और हिंदू जागरण अवधारणा को लेकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
भव्य शोभायात्रा और सजीव झांकियां
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविंद दीक्षित ने बताया की अखंड बस्ती गंगापुर सिटी के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें:
- भारतीय परिधान में सजी हुई सभी समाजों की महिलाएं मंगल गीत गाते हुए कलश यात्रा को लेकर के चल रही थी जिसमें 11 सौ मंगल कलश यात्रा लेकर के महिला शक्ति सहभागिता निभा रही थी।
- सजीव झांकिया का आयोजन किया गया, जिसमें सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक प्रेरणा स्रोत पूर्वजों की प्रतिमाएं स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सजाई गई।
- इन झांकियों में भगवान शिव, भगवान श्री राम, दुर्गा माता, शिव परिवार और प्राचीन हिंदू संस्कृति के हृदय सम्राट की सजीव झांकियां शोभायात्रा का हिस्सा बनी।
कार्यक्रम में डीजे पर भजनों का आनंद उठाते हुए सभी शोभायात्रा में चल रहे भक्तगण मातृशक्ति के उत्साह के साथ चल रही थी तथा भारत माता के जयकारा, राधा रानी का जयकारा, भगवान शिव का जयकारा और बजरंगबली के जयकारे के साथ विहंगम दृश्य के साथ शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा के आगे अखंड बस्ती के गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा शक्ति स्वयंसेवक के रूप में सहयोग कर रही थी।
मुख्य समारोह और अतिथि परिचय
इसके पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अखंड ज्योति स्कूल के पास खुले मैदान में किया गया, जिसकी अध्यक्षता और अतिथि विवरण निम्न प्रकार है:
- मुख्य वक्ता: श्री गोविंद शुक्ला जी भाई साहब (जिला संघ चालक, सवाई माधोपुर)।
- मुख्य अतिथि: महामंडलेश्वर गुरुदेव राष्ट्रीय संत संतोषी महाराज (वृंदावन)।
- अध्यक्षता: अमृत मीणा (प्रॉपर्टी वाले)।
- विशिष्ट अतिथि: गोविंद दीक्षित (मुख्य संयोजक)।
सबसे पहले भारत माता के चित्र पटपर अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर सर्वप्रथम शास्त्र और शस्त्र का पूजन किया गया तथा स्वस्तिवाचन में गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और संबोधन
कार्यक्रम का शुभारंभ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा क्रिएटिव स्कूल, बचपन स्कूल, प्रज्ञा स्कूल और कशवा एकैडमी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक पार्षद गोविंद पाराशर रहे।
मुख्य संयोजक गोविंद दीक्षित ने स्वागत भाषण में कहा कि - "हमारे लिए गौरव की बात है कि हम अपनी सनातन संस्कृति के लिए आज यहां एकत्रित होकर एकता का परिचय दे रहे हैं, क्योंकि सनातन संस्कृति के कारण ही हम सब पूरे विश्व पर यश प्राप्त कर रहे हैं।"
मुख्य वक्ता श्री गोविंद जी शुक्ल भाई साहब ने कहा कि - "हम हमारे प्राचीन सनातन संस्कृति के मूल्यों को भूल चुके हैं हमें अपनी जो जीवन मूल्य है तथा हमारे प्रेरणादायक देशभक्त देशवासियों ने जो हमें मार्गदर्शन किया है, हम उसके अनुसार चलें। हमें कुटुंब प्रबोधन, संयुक्त परिवार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भावना, गौ सेवा आदि पर कार्य करके राष्ट्र सेवा का कार्य करना चाहिए। हमारी युवा शक्ति दिशा भ्रमित है उन्हें मूल रूप से संस्कारों की आवश्यकता है जिसके कारण वह अपने जीवन को शुद्ध और सफल बना सके।"
अध्यक्ष अमृत मीणा प्रॉपर्टी वाले ने कहा कि - "मेरे लिए यह गौरव की बात है कि इस विराट हिंदू जागरण यात्रा में सहभागिता निभाने का मौका मिला तथा सेवा करने का मौका मिला। हमें सामाजिक जागरूकता के लिए सामाजिक सरोकारों से जुड़कर के समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए।"
हिंदू गौरव सम्मान
कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति के बाद हिंदू गौरव सम्मान के माध्यम से समाज सेवा करने वाले गणमान्य नागरिक और महिला शक्ति को सम्मानित किया गया, जिनमें सम्मिलित हैं:
- श्रीमती शांति मीणा, श्री बाबूलाल शर्मा, श्री सीताराम योगी।
- श्रीमती पुष्पा मीणा, श्री रामेश्वर शास्त्री, प्रोफेसर आरसी वर्मा।
- महिला शक्ति की प्रतीक अनीता शर्मा।
- सामाजिक सद्भावना और संस्कृत प्रचार के लिए डॉक्टर बृजेंद्र सिंह गुर्जर।
- श्रीमती नीरज दीक्षित।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
