सम्मेलन का उद्देश्य और पृष्ठभूमि

कार्यक्रम के संयोजक गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा के द्वारा बताया गया की "संपूर्ण भारत में हिंदुओं के आपसी एकता को बनाए रखने के लक्ष्य एवं संघ का शताब्दी वर्ष होने के उपलक्ष पर भारतवर्ष में विभिन्न आयोजन की कड़ी में हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम भी रखा गया है और यह भिन्न-भिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।"

गंगापुर सिटी में आयोजन की स्थिति

गंगापुर सिटी में 17 बस्तियों में लगभग आयोजन संपूर्ण की स्थिति में है। अंतिम 15 फरवरी को नई अनाज मंडी बस्ती का हिंदू सम्मेलन आयोजन की बैठक में तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।

कलश यात्रा और भव्य कार्यक्रम का विवरण

  • आयोजन में कर्मचारी कॉलोनी स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर से विशाल कलश यात्रा प्रातः 9:00 बजे बैंड बाजा एवं झांकियां के साथ में उदय मोड रोड होती हुई रघुनाथ मैरिज गार्डन मंदिर पर पहुंचेगी।
  • आयोजन की तैयारी को लेकर कार्यक्रम की विभिन्न प्रकार की समितियां बनाई गई एवं उन्हें जिम्मेदारियां दी गई।
  • कलश यात्रा का आयोजन डीजे बैंड बाजा वीर शिवाजी महाराणा प्रताप एवं झांसी की रानी की झांकियां के द्वारा भव्यता के साथ विशाल भगवा ध्वज लहराते हुए आयोजन किया जाना है।

जनसंपर्क और सहयोग की अपील

"कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बस्ती में घर-घर जाकर पीले चावल निमंत्रण के रूप में वितरित किए जा रहे हैं। समाज के लोगों का एवं बस्ती का सहयोग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्राप्त हो रहा है।"

सभी समिति आह्वान करती है कि अधिक से अधिक संख्या में समस्त हिंदू जन कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। सभी के तन मन धन के सहयोग की अपेक्षा के साथ कार्यक्रम की योजना को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समस्त बस्ती की उपस्थिति के लिए आवाहन एवं निमंत्रण के चावल वितरित किए जा रहे हैं।


Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story