नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा

गंगापुर सिटी। वैश्विक विप्रजन संगठन विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन एक-डी की विधि प्रकोष्ठ के विधिवत संचालन हेतु नियमानुसार नियुक्तियां दी गई है।

चयन प्रक्रिया और अनुमोदन

विप्र फाऊंडेशन युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा ने उक्त संदर्भ में बताया कि "विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा की अनुशंसा एवं राजस्थान जोन एक-डी जोनल प्रभारी भुवनेश्वर शर्मा 'चच्चू भैया' के विधिवत अनुमोदन के पश्चात नवनियुक्त विधि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट राजेश शर्मा द्वारा नियुक्तियां की गई हैं।"

नवनियुक्त पदाधिकारी

संपूर्ण गंगापुर सिटी जिले में विधि प्रकोष्ठ के विधिवत संचालन हेतु निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • गंगापुर सिटी मूर्ति मोहल्ला निवासी एडवोकेट संदीप जैमिनी को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
  • कचहरी रोड़ निवासी कर्तव्यनिष्ठ, जुझारू एडवोकेट हिमांशु शर्मा को विधि प्रकोष्ठ जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

योग्यता का आधार

संगठन द्वारा यह नियुक्तियां एडवोकेट संदीप जैमिनी की निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा और कानूनी कार्यों के क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए की गई हैं।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story