विप्र फाउंडेशन गंगापुर सिटी ने मनाया भव्य होली मिलन समारोह
विजय पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ब्राह्मण परिवारों ने पारंपरिक फाग गीतों और पुष्प वर्षा के साथ सामाजिक एकता का संकल्प लिया।

गंगापुर सिटी के विजय पैलेस में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान विप्र फाउंडेशन के सदस्य और ब्राह्मण समाज के लोग एक-दूसरे को पुष्पों से बधाई देते हुए।
गंगापुर सिटी। विप्र फाउंडेशन गंगापुर सिटी के तत्वावधान में 1 मार्च 2026 को ब्राह्मण समाज का भव्य होली मिलन समारोह विजय पैलेस, गंगापुर सिटी में दोपहर 1:00 बजे से उत्साह, उमंग और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों परिवारों ने भाग लेकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
फाग गीतों की प्रस्तुति और पुष्पों की होली
समारोह के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए पारंपरिक फाग गीतों ने वातावरण को पूरी तरह होलीमय बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को पुष्पों से होली खेलकर शुभकामनाएँ दीं और हर्षोल्लास के साथ इस पावन पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत सुगंधित ठंडाई और स्वादिष्ट व्यंजनों से किया गया, जिससे पूरा वातावरण रंग, रस और आनंद से सराबोर हो गया।
गणमान्य जनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ हेमन्त शर्मा, दिलीप तिवाड़ी, देवेन्द्र पाठक, श्याम सेवा, बाल कृष्ण शर्मा, राजकुमार उपाध्याय, सुशील दीक्षित, विष्णु गुरुजी, राजेन्द्र सहारिया, मदनमोहन शर्मा, डॉ शैल शास्त्री, गोपाल शर्मा पार्थ, प्रमोद बोहरा, हनुमान सहाय द्विवेदी, भूदेव प्रसाद शर्मा, गोविन्द शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, दुर्गेश शर्मा, भगवान पाराशर वैद्य, ब्रजेश उपाध्याय, सुरेश पाराशर, रमेश तिवारी, मनमोहन दुबे, गिरीश दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, रजनीश बोहरा, रमन कुमार शर्मा, हरिओम शर्मा, रमाकांत शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यप्रकाश जैमिनी, राजेश आचार्य , रमेश पलासोद, महेन्द्र काड़ोल्या, विष्णु शर्मा, गोविन्द पाराशर, ओमप्रकाश शर्मा, रमेश चंद शर्मा, गजेन्द्र बल्लभ भारद्वाज, अंकुश शर्मा, सुरेश शर्मा, धनेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, नरेश शर्मा, शिवचरण शर्मा, महेंद्र कुम्भाल, नरेंद्र नाथ शर्मा, सतीश शर्मा, विष्णु कुमार शर्मा, महेंद्र शर्मा, सूर्यकांत चतुर्वेदी, राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेश चंद शर्मा सहित सैकड़ों परिवार उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देते हुए "समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।" इस भव्य समारोह ने समाज में आपसी मेल-मिलाप और सौहार्द की भावना को और अधिक मजबूत किया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
