सवाई माधोपुर, 24 दिसम्बर। वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘2 साल: नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान’ कार्यक्रम के तहत सुशासन सप्ताह में जिले की विभिन्न विधानसभाओं में विकास रथों का आगमन ग्रामीण इलाकों में बड़े उत्साह के साथ हुआ। एलईडी वैन द्वारा ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा दो वर्षों की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

मंगलवार को विकास रथों के स्वागत के दौरान ग्रामीणों ने फूल वर्षा, तिलक, माला और साफा पहनाकर अधिकारियों का अभिनंदन किया। शेषा, चांदनोली, खिरनी, पावटा, बडोली, मीनाबडौदा, लाखनपुर, बूपई, थडोली, कोलाड़ा बांस टोरडा, डिडायच, पावडेरा, रजवाना और बलरिया सहित अन्य पंचायतों में आयोजित आम सभाओं में ऑडियो-विजुअल माध्यमों से राजस्थान सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

इस दौरान ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, लाभ और प्रक्रिया समझाने के लिए बुकलेट, पम्फलेट और पोस्टर वितरित किए गए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि आगामी 25 दिसम्बर को विकास रथ सवाई माधोपुर की जोलन्दा, भारजा नदी, कुण्डली नदी, भाड़ौती, गंगापुर सिटी की वजीरपुर, खण्डार की गम्भीरा, जीनापुर, रामड़ी, आटूनकलां, पचीपल्या, बामनवास की बागडोली, पीपलवाड़ा, निमोद राठोद, हथडोली और हिन्दुपूरा में आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण जनता में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना और उन्हें उनके अधिकारों एवं लाभों के प्रति जागरूक करना है। विकास रथ अभियान ने स्थानीय स्तर पर प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनकर सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने का कार्य किया।

राजस्थान सरकार की यह रणनीति न केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहायक है, बल्कि ग्रामीण समाज में सुशासन और सरकारी पारदर्शिता की अवधारणा को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story