सवाई माधोपुर, 15 दिसम्बर: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले की जनता को सरकार की उपलब्धियों और फ्लैगशिप योजनाओं से रूबरू कराने के लिए विकास रथ गांव-गांव पहुंचकर ऑडियो-वीडियो माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यह पहल राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि सोमवार को विकास रथ सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र की जटवाड़ा कलां, लोरवाड़ा, अजनोटी, जड़ावता एवं पढ़ाना, खण्डार विधानसभा क्षेत्र की पाली, गण्डावर, मेईकलां एवं खण्डेवला, गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र की खेड़ाबाढ़ रामगढ़, कुनकटाकला, मीना पाड़ा एवं गंगापुर सिटी तथा बामनवास विधानसभा क्षेत्र की रानीला, टुण्डिला, डूंगरवाड़ा, भांवरा एवं अमावरा ग्राम पंचायतों में पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जगह-जगह विकास रथ का स्वागत किया और ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने आगे बताया कि 16 दिसम्बर को विकास रथ मखौली, दोबड़ा कलां, सेलू, गोगोर एवं मैनपुरा, खण्डार की नायपुर, तलावड़ा, गोठबिहारी स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं खण्डार तहसील के सामने शुक्ला तिराहा, गंगापुर सिटी की नारायणपुर टटवाड़ा, हीरापुर एवं तलावड़ा तथा बामनवास की सुकार, रिवाली, सांचौली, नारौली चौड़ स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिचपुरी में आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।

विकास रथों के माध्यम से वीडियो और ऑडियो संदेशों, प्रदर्शनी तथा जनसंवाद के जरिए आम लोगों को योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और सरकारी प्रयासों की पहुंच हर गाँव तक हो।

इस प्रकार, विकास रथ अभियान न केवल सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है, बल्कि ग्रामीण स्तर पर जनसंपर्क और जागरूकता को भी सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story