ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केन्द्र बने विकास रथ, सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों से कराया परिचित
सवाई माधोपुर में विकास रथ ग्रामीणों के आकर्षण का केन्द्र बने, एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने इसे सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

सवाई माधोपुर, 23 दिसंबर। वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘2 साल: नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान’ की श्रृंखला में जिले की ग्रामीण जनता के बीच विकास रथ केंद्र बिंदु बनकर उभरे हैं। एलईडी वैन के माध्यम से विभिन्न गांवों में जाकर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और नीतिगत सुधारों की जानकारी आमजन तक पहुँचाई जा रही है।
विकास रथों में स्थापित एलईडी स्क्रीन पर ऑडियो-वीडियो संदेशों के जरिए सरकार की प्रमुख योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को सभी विकास रथों के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश लाइव प्रसारित किया गया। इसके साथ ही मंगलवार को डिडवाड़ा, अनियाला, मलारना चौड़, तारनपुर सहित अन्य कई गांवों में जाकर ग्रामीणों को योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अभियान के दौरान आमजन को योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएँ, बुकलेट, पम्पलेट और पोस्टर वितरित किए जा रहे हैं, ताकि लोग योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया और लाभों को आसानी से समझ सकें। ग्रामीणों ने विकास रथ यात्रा को सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने जानकारी दी कि 24 दिसंबर को सवाई माधोपुर की शेषा, कहार उर्फ बड़ागांव, चांदनोली एवं खिरनी, गंगापुर सिटी की पावटा, बडोली एवं मीनाबड़ौदा तथा बामनवास की लाखनपुर, बूपई, थडोली, कोलाड़ा एवं बांस टोरड़ा में, खंडार की डिडायच, पावडेरा, रजवाना, बलरिया एवं चौथ का बरवाड़ा में विकास रथों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।
यह पहल ग्रामीण जनता में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नीति संबंधी सुधारों को समझने और नागरिकों को लाभांवित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित हो रही है।
- सवाई माधोपुर विकास रथ यात्रा 2025Rajasthan Vikas Rath Program 2025ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं की जानकारीLED वैन से योजना प्रचारBhajanlal Sharma live messageसवाई माधोपुर सरकारी योजनाएंग्रामीण जागरूकता अभियान Rajasthan2 साल नव उत्थान नई पहचान कार्यक्रमVikas Rath in Didwara Aniyala Malarna Choudराजस्थान सरकार की उपलब्धियां 2025Bamanwas lakhnapur vikas rathगंगापुर सिटी विकास रथ यात्राखंडार डिडायच पावडेरा योजना जागरूकताग्रामीण विकास कार्यक्रम LED वैनRajasthan rural welfare schemes awareness

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
