हिंडौन सिटी में प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा में विजय सिंह डागुर जटनगला को मनोनीत किए जाने पर आलावाड़ा के पंच पटेलों की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जाट समाज चौबीसा अध्यक्ष रामेश्वर डागुर चिनायटा, उधम सिंह कामराज शेरपुर, कल्याण पटेल धांधवली, राजेन्द्र डागुर चिनायटा, लछमन सिंह, नाहर सिंह सोमली, जगदीश डागुर प्रधानाध्यापक शेरपुर, करण सिंह प्रधान ढिंढोरा और विज्जो तिलंगा ढिंढोरा का भी स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में रामकुमार पटेल कसाने का नगला, बहादुर पटेल कुमरसिंह बैंसला, फूलसिंह आलावाड़ा, गजराज पटेल, भरतो पटेल, श्रीराम गुर्जर, अमरसिंह पटेल कसाने का नगला, रामेश्वर ठेकेदार, निर्भय गुर्जर बंध का नगला, चतर सिंह गुर्जर, वीपी सिंह गोठिया, समय सिंह, मानसिंह, सुगर सिंह आलावाड़ा, साहब सिंह डागुर और दिनेश चंद सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन बदन सिंह गुर्जर पीटीआई बंद का नगला ने किया। विजय सिंह डागुर के प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा में मनोनयन के अवसर पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में पंच पटेलों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story