हिंडौन सिटी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अनुमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने जटनगला निवासी विजय सिंह डागुर को किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जटनगला पहुंचकर विजय सिंह डागुर का स्वागत एवं सत्कार किया।

स्वागत के दौरान वक्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विजय सिंह डागुर को प्रदेश कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही किसानों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा सकेंगे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विजय सिंह डागुर लंबे समय से पार्टी और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उनकी संगठनात्मक एवं सामाजिक सक्रियता का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा डांगुर, जाट समाज 24 के अध्यक्ष रामेश्वर डांगुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, सूरौठ मंडल महामंत्री धर्मवीर सिंह डागुर, खिजूरी के लक्ष्मण सिंह, सोमली के कामराज, शेरपुर के कल्याण पटेल, धंधावली के रुपन पहलवान, रारा 24 के पूर्व महामंत्री रामचरण लाल डागुर, युवा मोर्चा के राकेश डागुर, ढिंढोरा के विजय सिंह, तिलंगा के भूपेंद्र, धुर्सी के पूर्व भाजपा मंत्री उद्यम सिंह डागुर, शेरपुर के जगदीश डागुर, प्रकाश डागुर, बहादुर सिंह, कुमर सिंह गुर्जर, आलावाड़ा के कमल सिंह, नरेश शर्मा, साहब सिंह डागुर, दिनेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विजय सिंह डागुर के मनोनयन के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के स्वागत ने संगठन में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह को सामने रखा। प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति को किसानों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाने और संगठन को मजबूती देने से जोड़कर देखा गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story