गंगापुर सिटी। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री के रूप में दायित्व ग्रहण करने के बाद पहली बार गंगापुर सिटी आगमन पर समाजसेवी विजय गुप्ता का विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अभिनंदन समारोह के दौरान, विजय गुप्ता ने स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित कर समाज निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री विजय गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को आईना दिखाने और जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि कलम के सिपाहियों का सम्मान करना वास्तव में समाज के प्रति उनके समर्पण और संघर्ष का सम्मान है।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने प्रदेश मंत्री बनने पर विजय गुप्ता को बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। आभार व्यक्त करते हुए विजय गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उन्हें सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे भविष्य में भी श्रमिकों, कर्मचारियों और आमजन के हितों के संरक्षण के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु तत्परता से कार्य करेंगे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story