गंगापुर सिटी के व्यापारी एवं प्रमुख समाजसेवी वेद प्रकाश मंगल को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच का जिला सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग द्वारा की गई है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, वेद प्रकाश मंगल को समाज के प्रति समर्पित सेवा, व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता तथा व्यापारी हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में उन्हें राष्ट्र, सामाजिक एवं व्यापारिक हितों को सर्वोपरि मानते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का दायित्व सौंपा गया है।

वेद प्रकाश मंगल के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद सिंघल, मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता भविष्य कुमार भानु सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति को व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व के प्रति संगठन के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story