पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपाइयों ने किया स्वागत, संगठन महामंत्री ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण अभियान की समीक्षा की।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार एवं प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल के गुरुवार को सवाई माधोपुर निजी कार्यक्रम में आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निर्देशन में कुशतला टोल पर त्रिनेत्र गणेश की तस्वीर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर आगमन के दौरान भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने जिला कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण अभियान के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, प्रेमप्रकाश शर्मा, डॉ. भरतलाल मथुरिया, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, सत्यनारायण धाकड़, लालचंद गौतम, मीरा सैनी एवं कमल मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर सिंह राजावत, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री सुरेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष संतोष मथुरिया, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, महामंत्री केशव शर्मा, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अजय बसवाल, सतीश शर्मा, जितेन्द्र सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकजुटता, पदाधिकारियों के समन्वय और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। सवाई माधोपुर में वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व के आगमन और आयोजित बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Updated On 2 July 2026 6:59 PM IST
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story