राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के तहत रामेश्वरम-मदुरई के लिए विशेष रेलगाड़ी 20 अगस्त को भरतपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन सवाईमाधोपुर होकर रामेश्वरम-मदुरई पहुंचेगी।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त, भरतपुर मुकेश कुमार मीना के अनुसार, तीर्थ यात्रा की इस विशेष ट्रेन में भरतपुर जिले के 374 तथा सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन से सवाईमाधोपुर और डीग जिलों के 596 यात्रियों सहित कुल 970 यात्री सवार होंगे। सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को दोपहर 1 बजे स्टेशन पहुंचने के लिए सूचित किया जा रहा है, ताकि यात्रा से संबंधित समस्त प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

यात्रियों की देखरेख के लिए ट्रेन में 1 ट्रेन प्रभारी और प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारियों को अनुदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। चिकित्सा व्यवस्था के लिए एक चिकित्सक और 2 नर्सिंग अधिकारी भी ट्रेन में मौजूद रहेंगे, जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे।

यात्रियों को अपने साथ ऑनलाइन भरे गए आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी, मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र, मूल जनआधार, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। इसके साथ दैनिक उपयोग की सामग्री, आवश्यक औषधियां, व्यक्तिगत आवश्यकता के लिए नकदी और कपड़े भी साथ रखने होंगे।

देवस्थान विभाग की ओर से इस विशेष ट्रेन में 8 दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के तहत 20 अगस्त को होने वाली यह यात्रा 970 यात्रियों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं के साथ संपन्न होगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story